किशोरी मोहे कब अपनावोगी ।
निज कर कमल फेर मस्तक पर
कब ब्रजवास कराओगी ॥
सुन्दर रूप स्वरूप आपनो
कबते मोहि दिखावोगी।
'अलिकिशोरी' नाम साँचो कर
रसिकन माँय मिलावोगी ॥