अरे ढोलिया रे ढोल बजाओ।
आज झूम झूम नाच नाच गावो।
प्रगट भई श्री राधा, लाडली श्री राधा ....
लाडली को जनमदिन आयो,
मेरो सॉंचो भाग्य सवारों,
लाडो को लाड लडाओ।
आज झूम झूम नाच नाच गावो।
सखी देखो री आज बरसाना,
जहॉं गूंगा भी गावे तराना,
गली-गली में शोर मचावो।
आज झूम झूम नाच नाच गावो।
आज रसिको की शान निराली,
देखो भादों में बायाी दिवाली,
दो नैनो के दीप जलाओ।
आज झूम झूम नाच नाच गावो।
ये तो सब वृज की रखवारी,
ये तो कीरति की राजदुलारी,
ये तो सब रसिकन की रिझवारी,
सब मिलकर के ठुमका लगावो।
आज झूम झूम नाच नाच गावो।